फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सुपर-8 की ग्रुप-2 की चारों टीमें तय, देखें शेड्यूल, अगले राउंड में इन चार मैचों में हो सकता है उलटफेर

Sun, 16 Jun 2024 03:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

 T20 World Cup Super 8 Schedule : सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का ग्रुप स्टेज खत्म होने को है। अभी तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस स्टेज में पांच मैच और बाकी हैं। मंगलवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच के साथ ही ग्रुप स्टेज का अंत हो जाएगा। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, दो नतीजे सुपर ओवर में आए हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

सुपर-8 की छह टीमें तय

अब तक सुपर-8 की सात टीमें तय हो चुकी हैं। एक और टीम का फैसला होना है। हालांकि, इस टी20 विश्व कप में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नई और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है।

19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सीडिंग्स तय की गई थीं। जैसे कि भारत सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भले ही अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहता, लेकिन उन्हें A1 ही माना जाता। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के लिए है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर है, लेकिन उन्हें B2 का दर्जा दिया गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हम आपको सुपर-8 के शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं...

आइए पहले टूर्नामेंट से पहले दी गई सीडिंग्स पर नजर डालते हैं...

ग्रुप A
A1: भारत, A2: अमेरिका

ग्रुप-B
B1: इंग्लैंड, B2: ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-C
C1: अफगानिस्तान, C2: वेस्टइंडीज

ग्रुप-D
D1: दक्षिण अफ्रीका, D2: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

अब एक बार सुपर-8 के दोनों ग्रुप पर नजर डालते हैं

भारत और अमेरिका की टीमें - फोटो : ICC/T20 World Cup
ग्रुप-2 तय, ग्रुप-1 के लिए अभी भी टक्कर
ग्रुप-1 ग्रुप-2
भारत इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया अमेरिका
अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका
बांग्लादेश/नीदरलैंड वेस्टइंडीज

बांग्लादेश-नीदरलैंड में किसका दावा मजबूत?
ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की सीट तय हो चुकी है। वहीं, चौथे स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच टक्कर है। हालांकि, बांग्लादेश का आखिरी मैच नेपाल के खिलाफ (17 जून) और नीदरलैंड का अगला मैच श्रीलंका (17 जून) के खिलाफ है। बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच नेट रन रेट में काफी फर्क है। ऐसे में बांग्लादेश का पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। बांग्लादेश की टीम के तीन मैचों में चार अंक (नेट रन रेट: 0.478)  और नीदरलैंड के इतने ही मैचों में दो अंक (नेट रन रेट: -0.408) हैं। नीदरलैंड को सुपर आठ में पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी। नीदरलैंड की टीम सबसे पहले चाहेगी कि नेपाल बांग्लादेश को बड़े अंतर से हरा दे। फिर नीदरलैंड श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करे। इनमें से एक भी मैच बारिश की वजह से रद्द होने पर या फिर बांग्लादेश के जीतने पर बांग्लादेश की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। 

स्कॉटलैंड बाहर, इंग्लैंड ने किया क्वालिफाई
वहीं, ग्रुप 2 में इंग्लैंड, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच टक्कर थी। इंग्लैंड की टीम ने नामीबिया से मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम से जीत लिया। अगर यह मैच बारिश से धुलता तो स्कॉटलैंड की टीम सुपर-8 में पहुंच जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को  हरा दिया। ओमान पर बड़ी जीत हासिल करने की वजह से नेट रन रेट के मामले में इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड से काफी आगे थी। दोनों के पांच-पांच अंक हुए, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। 

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
मैच तारीख
(भारत)
भारतीय समयानुसार स्थान
अमेरिका vs दक्षिण अफ्रीका 19 जून रात 8 बजे एंटीगुआ
इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज 20 जून सुबह 6 बजे सेंट लूसिया
अफगानिस्तान vs भारत 20 जून रात 8 बजे बारबाडोस
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश/नीदरलैंड 21 जून सुबह 6 बजे एंटीगुआ
इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका 21 जून रात 8 बजे सेंट लूसिया
यूएसए vs वेस्टइंडीज 22 जून सुबह 6 बजे बारबाडोस
भारत vs बांग्लादेश/नीदरलैंड 22 जून रात 8 बजे एंटीगुआ
अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया 23 जून सुबह 6 बजे सेंट विन्सेंट
यूएसए vs इंग्लैंड 23 जून रात 8 बजे बारबाडोस
वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका 24 जून सुबह 6 बजे एंटीगुआ
ऑस्ट्रेलिया vs भारत 24 जून रात 8 बजे सेंट लूसिया
अफगानिस्तान vs बांग्लादेश/नीदरलैंड 25 जून सुबह 6 बजे सेंट विन्सेंट

इन मैचों में हो सकते हैं उलटफेर (हम उन्हीं मैचों के बारे में बता रहें, जिनका होना तय है)

अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Board Twitter
1. अमेरिका vs दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रही हो, लेकिन टीम ने कुछ करीबी मुकाबले जीते हैं, जिनमें नतीजा किसी के पक्ष में भी जा सकता था। टीम श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल तीनों के खिलाफ करीबी मैच जीते हैं। श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 78 रन का लक्ष्य चार विकेट गंवाकर 17वें ओवर में हासिल किया, वहीं नीदरलैंड के खिलाफ 104 रन का पीछा करते हुए 12 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। टीम 19वें ओवर में जाकर लक्ष्य हासिल कर पाई। बांग्लादेश के खिलाफ तो दक्षिण अफ्रीका की टीम चार रन से जीती। इसमें तो महमूदुल्लाह के साथ बेईमानी की बात भी हुई। वहीं, नेपाल के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम एक रन से जीत पाई। ऐसे में अपने ग्रुप में शानदार खेल दिखाने वाली अमेरिका की टीम दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर का शिकार बना सकती है।

2. अफगानिस्तान vs भारत
अफगानिस्तान की टीम ने अपने ग्रुप में न्यूजीलैंड और बाकी जैसी टीमों को बड़े अंतर से हराया है। राशिद खान की अगुआई वाली टीम ने न्यूजीलैंड को 84 रन से शिकस्त दी थी और बाद में कीवी टीम बाहर ही हो गई। वहीं, युगांडा को अफगानिस्तान ने 125 रन से और पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया था। भारतीय टीम को अफगानिस्तान से बचकर रहने की जरूरत होगी। इस प्रारूप में यह टीम उलटफेर करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
3. अमेरिका vs वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज टीम भले ही अब तक तीन मैच जीते हों, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की तरह उन्होंने भी करीबी मुकाबले जीते हैं। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ कैरिबियाई टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया था। अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की असली परीक्षा होगी। इसके बाद अमेरिका के खिलाफ सुपर-8 का मुकाबला उनके लिए आसान नहीं होगा। अमेरिका की टीम वेस्टइंडीज को फंसा सकती है और इसमें हैरानी नहीं होगी कि यह टीम कैरिबियाई टीम का शिकार कर ले।

4. अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया
वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन मैक्सवेल की अविश्वसनीय पारी ने उन्हें बचा लिया था। हालांकि, टी20 क्रिकेट में उतना समय नहीं मिलेगा, जितना मैक्सवेल को उस मैच में मिला था। इस प्रारूप में अफगानिस्तान की टीम ज्यादा घातक है और ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिन के जाल में फंस सकती है। राशिद खान एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौंका सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें