फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 'पाकिस्तान की टीम में एकता की कमी, फिटनेस भी खराब', कोच कर्स्टन का PAK के निराशाजनक प्रदर्शन पर बयान

Mon, 17 Jun 2024 09:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तीखी आलोचना करते हुए मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि टीम में कोई एकता नहीं है और उन्होंने अपने लंबे कोचिंग करियर में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। 
विज्ञापन
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान पहले ही राउंड से बाहर हो गई। टीम को अमेरिका और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत हासिल की। कोच गैरी कर्स्टन का यह पाकिस्तान टीम के साथ पहला असाइनमेंट था, लेकिन टीम कामयाब नहीं हो सकी। गुरू गैरी की देखरेख में टीम इंडिया 2011 में विश्व चैंपियन बन चुकी है। अब पाकिस्तान टीम के बाहर होने के बाद गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम की आलोचना की

पाकिस्तान बनाम कनाडा - फोटो : ICC/T20 World Cup/PCB
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तीखी आलोचना करते हुए मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि टीम में कोई एकता नहीं है और उन्होंने अपने लंबे कोचिंग करियर में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। 2022 टी20 विश्व कप में उपविजेता रही पाकिस्तान की टीम ने हाल के वर्षों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया। 

'पाकिस्तान की टीम में कोई एकता नहीं'

पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्स्टन ने मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने कर्स्टन के हवाले से कहा, 'पाकिस्तान की टीम में कोई एकता नहीं है। वे इसे एक टीम कहते हैं, लेकिन यह एक टीम नहीं है। खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन नहीं कर रहे हैं। हर कोई अलग-अलग है। मैंने कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।'

'पाकिस्तान की टीम में फिटनेस की कमी'

पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
‘जियो सुपर टीवी’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्स्टन ने खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर पर नाराजगी जताई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि कौशल स्तर के मामले में टीम बाकी दुनिया की तुलना में काफी पीछे हैं। भारत से पाकिस्तान की हार के बाद कर्स्टन ने कहा कि टीम खराब निर्णय लेने के कारण हारी।

भारत के खिलाफ हार से नाराज हैं कर्स्टन

पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
कर्स्टन ने कहा था, 'यह निश्चित तौर पर निराशाजनक हार है।' उन्होंने कहा, 'मैं जानता था कि 120 का लक्ष्य आसान नहीं होगा। भारत ने अगर 120 रन बनाए हैं तो यह आसान नहीं होने वाला था।। मुझे हालांकि लगता है कि छह या सात ओवर शेष रहते हुए टीम का स्कोर दो विकेट पर 72 रन था। इस स्थिति से मैच ना निकाल पाना निराशाजनक है।'
विज्ञापन

अमेरिका ने किया था उलटफेर

पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
इस विश्व कप में पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका अमेरिका से हार के रूप में लगा। आयरलैंड के खिलाफ रविवार को जीत के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए में चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि भारत सात अंक के साथ शीर्ष पर रहा। अमेरिका ने पाकिस्तान और कनाडा पर जीत तथा आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने से पांच अंक के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें