फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, रिंकू बाहर, पंत के साथ सैमसन होंगे दूसरे विकेटकीपर

Tue, 30 Apr 2024 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Squad for T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम से तीन बड़े चेहरों को बाहर किया गया है, जो हाल फिलहाल में टीम इंडिया का हिस्सा थे। इनमें केएल राहुल के अलावा रिंकू सिंह और शुभमन गिल शामिल हैं।
विज्ञापन
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टी-20 विश्वकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया - फोटो : एएनआई/ अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करते दिखेंगे। टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है। राहुल पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के हिस्सा थे। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। टीम को लेकर कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर दो मई को शाम चार बजे मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन




भारत ने 2007 में जीता था पिछला टी20 विश्व कप
भारतीय टीम ने पिछला टी20 विश्व कप 2007 में जीता था। यह इस प्रारूप का पहला संस्करण था। 17 साल से भारत इस ट्रॉफी को जीतने के लिए जूझता रहा है। पिछली बार यानी 2022 में भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गया था। अब रोहित शर्मा की अगुआई में यह 15 खिलाड़ी 17 साल के टी20 विश्व कप ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेंगे। भारत ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीता था। रोहित एंड कंपनी 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म करना चाहेगी। 2023 में हुए वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार गई थी।
Trending Videos

युवराज सिंह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI/PTI
शिवम दुबे को रिंकू पर तरजीह
भारतीय टीम से तीन बड़े चेहरों को बाहर किया गया है, जो हाल फिलहाल में टीम इंडिया का हिस्सा थे। इनमें केएल राहुल के अलावा रिंकू सिंह और शुभमन गिल शामिल हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने रिंकू और शुभमन को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा है। रिंकू पर शिवम दुबे को तरजीह दी गई है। काफी पहले से इस बात की चर्चा हो रही थी कि अगर हार्दिक को चुना जाता है तो शिवम-रिंकू में से किसी एक को ही मौका मिलेगा। वहीं, यशस्वी और शुभमन में से किसी एक को मौका देना था। चयनकर्ताओं ने यशस्वी को शुभमन पर तरजीह दी है।

युवराज ने भी शिवम का समर्थन किया था
भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने वाले पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी शिवम दुबे को शामिल करने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि शिवम लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं और वह अंतर पैदा कर सकते हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

पंत, सैमसन और कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
विकेटकीपर के तौर पर पंत और सैमसन
विकेटकीपर के तौर पर चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन को मौका दिया है। कार दुर्घटना के बाद से वापसी करते हुए पंत ने इस आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाया है। वहीं, सैमसन के प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान की टीम आईपीएल 2024 अंक तालिका में शीर्ष पर है। इसके साथ ही राहुल, जितेश और ईशान जैसे विकेटकीपर्स के बीच दौड़ की कयासों पर भी विराम लग गया। वहीं, दिनेश कार्तिक को भी मौका नहीं दिया गया है। पिछले टी20 विश्व कप 2022 में कार्तिक स्क्वॉड का हिस्सा थे।

बुमराह, अर्शदीप और सिराज - फोटो : IPL/BCCI/PTI
टीम में सिर्फ तीन तेज गेंदबाज, हार्दिक चौथे विकल्प
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में सिर्फ तीन तेज गेंदबाज हैं। इनमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इन तीनों का काफी पहले से चयन तय माना जा रहा था। वहीं, हार्दिक चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर विकल्प होंगे। हालांकि, आईपीएल में बतौर गेंदबाज हार्दिक का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। बल्ले से भी हार्दिक कुछ खास फॉर्म नहीं दिखा पाए हैं। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उपकप्तानी का पद भी दिया है।

युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL
भारतीय टीम में चार स्पिनर, चहल की वापसी
भारतीय टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया गया है। कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि युजवेंद्र चहल को भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच अगस्त 2023 में खेला था। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
भारत के पास ओपनर के तौर पर दो विकल्प
ओपनर के तौर पर रोहित और यशस्वी हैं। हालांकि, रोहित के साथ विराट को भी ओपनिंग का मौका मिल सकता है। इस सीजन आईपीएल में विराट ने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया है। अगर विराट ओपनिंग नहीं करते हैं तो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते दिखेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या फिर बेंच पर बिठाया जाएगा।

पांच जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसऊ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर नौ जून को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 12 जून को भारत को यूएसए और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें