फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर-क्रिस जॉर्डन की वापसी, बटलर करेंगे कप्तानी

Tue, 30 Apr 2024 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

England Squad for T20 World Cup 2024 : आर्चर पिछले काफी समय से चोटिल थे। उन्होंने हाल ही में भारत में काउंटी मैच खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह वापसी कर सकते हैं। अब आर्चर ने विश्व कप के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का रास्ता चुना है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : ICC/ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड ने भी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। कप्तानी जोस बटलर करते दिखेंगे। वहीं, टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई है।आर्चर पिछले काफी समय से चोटिल हैं। उन्होंने हाल ही में भारत में काउंटी मैच खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह वापसी कर सकते हैं। अब आर्चर ने विश्व कप के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का रास्ता चुना है। आर्चर ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2023 में खेला था। यह बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 मैच था। वह आईपीएल 2023 में भी खेले थे, लेकिन चोटिल होने के बाद अपने देश लौट गए थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी इंग्लैंड
इंग्लैंड की यही टीम पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 22 मई से हो रही है। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। 30 मई को आखिरी टी20 खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम विश्व कप खेलने अमेरिका-वेस्टइंडीज जाएगी। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से हो रही है। इंग्लिश टीम अपना पहला मैच चार जून को स्कॉटलैंड, आठ जून को ऑस्ट्रेलिया, 13 जून को ओमान और 15 जून को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।
टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, रीस टॉप्ले और मार्क वुड।
विज्ञापन

जॉर्डन की भी वापसी
इसके अलावा टी20 टीम में क्रिस जॉर्डन की भी वापसी हुई है। उन्होंने पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय सितंबर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। इन्होंन 2022 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। बटलर की अगुआई में यह टीम मजबूत दिख रही है। हालांकि, टीम को बेन स्टोक्स की कमी खलेगी।

स्टोक्स नहीं खेलेंगे टी20 विश्व कप
स्टोक्स ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने खुद को इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड टीम में नहीं चुनने का आग्राह किया था। स्टोक्स पैर की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि इस ब्रेक में वह वैसा ऑलराउंडर बनने की कोशिश करेंगे जैसा लोग उनसे उम्मीद करते हैं और वह बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें