फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: सुपर 12 में सीधे पहुंची यह आठ टीमें, वेस्टइंडीज-श्रीलंका को खेलना होगा क्वालीफायर मैच

Sun, 07 Nov 2021 12:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऑस्ट्रेलिया मे खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप 2022  के लिए आठ टीमोंं ने सुपर 12 में सीधे तौर पर क्वालीफाई कर लिया। वहीं, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को पहले राउंड के मैच खेलना होगा। इस दौरान उनके साथ चार क्वालीफायर टीमें भी खेलेंगी। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व कप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किए गए निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज का सफर विश्व कप में समाप्त हो गया। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए मुकाबले में कंगारू टीम ने विंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दी। इस हार के बाद वेस्टइंडीज अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 कप मैच के लिए सुपर-12 में सीधे तौर पर क्वालीफाई नहीं कर पाई। अब उसे साल 2022 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में सुपर 12 में एंट्री करने के लिए क्वालीफायर मैच खेलने होंगे। इसके अलावा श्रीलंका की टीम भी सुपर 12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है उसे भी आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे। 

विज्ञापन


इन आठ टीमों ने बनाई सुपर 12 में जगह

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच के बाद 2022 में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के लिए आठ टीमों का एलान हो गया। इन सभी 8 टीमों ने सीधे तौर पर सुपर 12 में जगह बनाई है जिनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं। जबिक, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और नामीबिया को पहले राउंड के मैच खेलना पड़ेगा। इस दौरान चार क्वालीफायर टीमें भी इन दोनों बड़ी टीमों के साथ मैच खेलेंगी। 

15 नवंबर है कट ऑफ की आखिरी तारीख

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 15 नवंबर 2021 कट ऑफ की आखिरी तारीख तय की थी। 15 नवंबर को आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में आठवें नंबर पर रहने वाली टीमों को ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप 2022 में सीधे मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिला। जबकि बाकी टीमों को क्वालीफिकेशन राउंड खेलने के बाद ही अंतिम 12 में जगह दी जाएगी। टी-20 विश्व कप 2021 में बांग्लादेश की टीम एक भी मैच नहीं जीती लेकिन उसे अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे एंट्री मिली है। इसकी वजह आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में वह आठवें स्थान पर है और 15 नवंबर तक वह उसी रैंक पर रहेगी। वहीं, इस मामले में श्रीलंका और वेस्टइंडीज को काफी नुकसान हुआ है। यह दोनों टीमें आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में 15 नवंबर तक नौंवें और दसवें स्थान पर रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें