सेमीफाइनल में बारिश हुई तो क्या?
दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में अगर किसी भी सेमीफाइनल मैच में बारिश होती है तो बाकी का खेल अगले दिन होगा। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है। नौ नवंबर को होने वाले इस मैच में बारिश होती है तो बाकी का खेल 10 नवंबर को होगा, लेकिन दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी है। अगर बारिश की वजह से किसी पारी में 10 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। क्योंकि, न्यूजीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से अच्छा है और ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन पाकिस्तान से बेहतर रहा था।
दूसरे सेमीफाइनल में बारिश होने पर भी दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी होगा। अगर बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। क्योंकि, भारत का रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है और टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले में बारिश होने पर बाकी का मुकाबला रिजर्व डे पर होगा। अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
T20 WC: शुरुआती दो मैच हारने के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा पाकिस्तान, पढ़ें कब-कब मिला किस्मत का साथ?