मेलबर्न में केक काटते विराट कोहली और पैडी अप्टन
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कोहली उन पर किए गूगल किए गए सबसे ज्यादा सवालों के जवाब देते दिखे। पहला सवाल उनसे पूछा जाता है कि क्या वह क्रिकेट के महानतम (G.O.A.T: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) खिलाड़ी हैं? कोहली को मौजूदा समय का बेस्ट प्लेयर माना जाता है। चाहे वह फिटनेस हो या बैटिंग या फील्डिंग कोहली का कोई तोड़ नहीं है। उनकी दुनिया भर में काफी फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया जाता है।
महानतम खिलाड़ी के सवाल पर कोहली ने कहा- नहीं मुझे नहीं लगता कि मैं खुद को क्रिकेट का महान खिलाड़ी मानूंगा। केवल दो लोग ही इसके लिए क्वालिफाई करते हैं- सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स।
विराट कोहली का पसंदीदा ऑस्ट्रेलियाई ग्राउंड?
एडिलेड ओवल
विराट कोहली का फेवरेट डेजर्ट (मिठाई)?
मालवा पुडिंग (दक्षिण अफ्रीका में खाया था)
विराट कोहली का पसंदीदा देसी डेजर्ट?
गाजर का हलवा
विराट कोहली का वजन और उनकी हाइट?
हाइट: 5 फिट 11 इंच,
वजन: पिछले आठ साल में मेरा वजन
74.5 किलोग्राम से लेकर 75 किलोग्राम रहा है।
वीडियो यहां देखें-
34 साल की उम्र में भी विराट कोहली कआफी फिट हैं। तीन साल खराब फॉर्म से जूझने के बाद कोहली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन वापसी की। उन्होंने इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 71वां शतक रहा। उसके बाद से कोहली शानदार फॉर्म में दिखे हैं। इस वर्ल्ड कप में चार में से तीन मैचों में वह अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारतीय टीम छह नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।