आईसीसी के बीसीसीआई का समर्थन करने के आरोप पर बिन्नी ने कहा "यह ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हमारे लिए पक्षपात करता है। सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। आप किसी भी तरीके से यह बात नहीं कह सकते। हमें बाकी टीमों से क्या अलग मिलता है। क्रिकेट में भारत बड़ा और ताकतवर देश है, लेकिन हम सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है।"
इससे पहले अफरीदी ने भारत बनाम बांग्लादेश मैच का जिक्र करते हुए आईसीसी के रवैये पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में कहा- आपने देखा कि एडिलेड का मैदान कितना गीला था। इसके बावजूद मैच को फिर से शुरू करवाया गया। ऐसा लग रहा था कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम का साथ दे रही थी। काउंसिल चाहती है कि भारतीय टीम किसी भी तरह बस सेमीफाइनल में पहुंच जाए।
रोजर बिन्नी और शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
IND vs ZIM Head to Head: जिम्बाब्वे के खिलाफ छह साल बाद टी20 खेलेगा भारत, दो बार मिली हार, जानें रिकॉर्ड
इसके बाद बिन्नी से सवाल किया गया कि क्या भारतीय टीम 2023 एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा "यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। यह सरकार की तरफ से किया जाएगा। उन्हें इस मामले में अनुमति देनी होगी।" बिन्नी चेन्नई में थे, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के मैच में पांच गेंद में ही हो गया ओवर, अब जमकर ट्रोल हो रहे अंपायर
रोजर बिन्नी हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने सौरव गांगुली की जगह यह पद संभाला। भारत के चयनकर्ता रह चुके बिन्नी अपने काम के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। जब वह भारतीय टीम के चयनकर्ता थे और चनय के लिए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का नाम आता था तो वह खुद को चयन समिति की बातचीत से अलग कर लेते थे।