भारतीय क्रिकेट टीम के तेज-तर्रार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर टीम प्रबंधन ने बयान दिया। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वक्त उनके कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। हार्दिक की इस चोट को मामूली माना जा रहा है। 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में उनके उपलब्ध होने की संभावना है।
नॉक आउट मुकाबलों में करूंगा गेंदबाजी
हार्दिक पांड्या ने हाल की हमें बयान दिया था कि मैं नॉक आउट मुकाबलों में गेंदबाजी करूंगा। लेकिन भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है और जिससे पार पाना टीम इंडिया को आसान नहीं होगा। अगर टीम इंडिया कीवियों से हारती है तो विश्व कप में आगे बढ़ने की संभावना खतरे में पड़ जाएगी। भारत को इसके बाद अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है।