फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NAM: नामीबिया के विकेटकीपर ग्रीन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, आईसीसी ने शेयर किया वीडियो

Wed, 03 Nov 2021 11:23 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

नामीबिया के विकेटकीपर जेन ग्रीन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक करिश्माई कैच लपका। इस अद्भुत कैच को पकड़ने के लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। आईसीसी ने भी इस कैच के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 
विज्ञापन
नामीबिया के विकेटकीपर जेन ग्रीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच खेला गया। अबू धाबी में खेल गए मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से शिकस्त दी। विश्व कप में लगातार चौथी जीत के बाद पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया।  मैच के दौरान नामीबिया के विकेटकीप जेन ग्रीन ने एक ऐसा करिश्माई कैच लपका जिसे देख सब हैरतअंगेज रह गए। ग्रीन ने यह स्तब्ध कर देने वाला कैच अपने बाईं तरफ डाइव लगाते हुए दबोचा।  

विज्ञापन


आईसीसी ने शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान की पारी का 16वां ओवर चल रहा था। नामबिया की तरफ से जान फ्रिलिंक गेंदबाजी कर कर रहे थे। इस दौरान 16वें ओवर की चौथी गेंद को फखर जमां खेलना चाह रहे थे जो बल्ले पर अच्छी तरह नहीं आई। ग्रीन अपने पूर्वानुमान के मुताबिक पहले दाहिने तरफ जा रहे थे लेकिन बल्ले के संपर्क में आने के बाद गेंद ने दिशा बदली और वह बाईं तरफ चली गई। ग्रीन ने बिना देरी की डाइव लगाते हुए इस कैच को लपक लिया। फखर जमां 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके द्वार पकड़ा गए इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आईसीसी ने भी इस वीडियों को शेयर किया। 


पाकिस्तान ने 45 रनों से हराया

पाकिस्तान ने इस मैच में नामीबिया क 45 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दो विकेट पर 189 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 79 और बाबर आजम ने 70 रनों की पारियां खेली। बाबर और रिजवान ने पहले विकेट के लिए 113 रनें की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा मिडिल ऑर्डर में मोहम्मद हफीज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 रनों बनाए। जीत के लिए 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन ही बना सकी। इस तरह पाकिस्तान ने इस मुकाबले में नामीबिया को 45 रनों से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें