फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, जडेजा ने फिंच को आउट किया

Wed, 20 Oct 2021 03:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में आज भारत अपना दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा है। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच को आउट किया है। बाकी दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने डेविड वार्नर और मिशेल मार्श का विकेट लिया है। 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के अलावा शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस और मिशेल स्वैपसन को आराम दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर के पास भी इस मैच में अपनी लय हासिल करने का अच्छा मौका रहेगा। वार्नर लंबे समय से रनों के लिए जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में भी वो सस्ते में आउट हो गए थे। 

पहले अभ्यास मैच में ईशान और राहुल ने दिखाई शानदार फॉर्म

इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में भारतीय ओपनर लोकेश राहुल और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और इन दोनों खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है। इस मैच में भारतीय टीम हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा बल्लेबाजी देना चाहेगी, जिन्हें पहले मैच में ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला था। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार और भुवनेश्वर की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। पहले अभ्यास मैच में सूर्यकुमार के बल्ले से रन नहीं निकले थे। इससे पहले आईपीएल में भी वो रनों के लिए जूझते नजर आए थे। हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में उन्होंने तूफानी अर्धशतक जरूर लगाया था, लेकिन इससे पहले और इसके बाद भी उन्होंने सभी को निराश किया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार चोट के बाद से अभी तक अपनी लय में नहीं लौटे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने जमकर रन लुटाए और विकेट भी नहीं निकाल सके। ऐसे में कोहली उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकते हैं, जो अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। इस मैच में भुवनेश्वर के पास फॉर्म में वापसी करने का अच्छा मौका है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें