मुंबई हमले के बाद से रिश्ते बिगड़े
ऐसे में इस हमले ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। मुंबई हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हुआ है। वहीं, दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज भी 2012-13 में खेली गई थी। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आए हैं।
पुलवामा हमले के बाद बीसीसीआई और आइसीसी के बीच बात भी हुई थी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा था कि अगर विश्व कप में भारत पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलता है तो अंक पाकिस्तान टीम के हिस्से में चले जाएंगे। अगर फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होती है तो क्या पाक बिना खेले ही खिताब जीत जाएगा?