फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: भारत के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम पर भड़के सलमान बट, कहा- उनकी यह स्ट्रैटजी समझ से बाहर

Thu, 21 Oct 2021 04:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने बाबर आजम को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में उनकी रणनीति समझ में नहीं आई। वहीं, उन्होंने टीम इंडिया के द्वारा वार्म-अप मैेचों में किए गए प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित किए गए टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर से करेंगे। विश्व कप में अपना आगाज करने से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 2-2 वार्म-अप मैच खेले हैं। अभ्यास मैचों में भारत का प्रदर्शन जबरदस्त रहा और और उसने अपने दोनों मुकाबले जीते। टीम इंडिया ने पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया वहीं दूसरे मकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से मात दी। इसके इतर पाकिस्तान को देखा जाए तो उसने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जबकि दूसरे मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से बाबर आजम में रणनीति अपनाई उसको लेकर पूर्व कप्तान सलमान बट ने नाराजगी जताई है।  

विज्ञापन

भारत ने वार्म-अप मैचों का बेहतर इस्तेमाल किया

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, भारतीय टीम ने अपने दोनों अभ्साय मैचों का बेहतर इस्तेमाल किया, उन्होंने लगभग सभी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका दिया, सभी क्रिकेटर आईपीएल खेलकर आए हैं, अगर भारतीय टीम ऐसा नहीं करती और अपने प्लेइंग इलेवन के साथ खेलती तो हमें ऐसा लगता कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में साथ नहीं खेले हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और लगभग सभी खिलाड़ियों को अभ्साय करने का मौका दिया। 
विज्ञापन

बाबर पर भड़के सलमान

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, पाकिस्तान टीम में पता नहीं यह क्यों डर है कि इस बैटिंग पोजीशन पर किसी और को न उतारा जाए या कोई और इस बैटिंग ऑर्डर पर रन बना ले। बाबर आजम को लेकर उन्होंने कहा, आप कप्तान हैं, आपको अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना होगा। सलमान बट के मुताबिक, क्या ऐसा नहीं हो सकता, खुदा ना करे ऐसा हो, क्या आप और रिजवान एक ही ओवर में आउट नहीं हो सकते, फिर किसी दूसरे बल्लेबाज को नई गेंद के साथ खेलना होगा, देखिेए बाबर आजम आप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जल्दी आउट हो गए थे ना, अब आगे के लिए वह क्या सोच रहे हैं फिलहाल मुझे उनकी यह रणनीति समझ में नहीं आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें