आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। अबू धाबी में हुए मुकाबले में कीवी टीम ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 166 रन बनाए थे। वही, कीवी टीम ने 167 रनों का लक्ष्य एक गेंद शेष रहते पांच के विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई।
क्या थी शोएब अख्तर की भविष्यवाणी
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले शोएब अख्तर ने कहा था कि इंग्लैंड को हराने का दमखम अगर कोई टीम रखती है तो वह न्यूजीलैंड की टीम है। इसके अलावा अख्तर ने यह भी कहा था कि मुझे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता दिख रहा है, न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। अख्तर के मुताबिक, जेम्स नीशम ने 11 गेंद में 27 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया, इसके बाद डारेल मिशेल को हौसला हुआ कि हम मैच ख्त्म कर सकते हैं, नीशम के 27 रन बेशकीमती थे। अख्तर ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बाहर होने के बाद सबकॉन्टिनेट में न्यूजीलैंड फाइनल में पहुचनें में सफल रहा। शोएब अख्तर की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। वहीं, आज दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विश्व कप में ऐसा रहा न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
आईसीसी टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंक का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। कीवी टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है। 26 अक्तूबर को खेले गए मुकाबले में उसे पाकिस्तान ने शिकस्त दी थी। उसके बाद न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत, अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंचा है।