फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SL: शतकवीर बटलर ने किया खुलासा, कहा- इस वजह से खेल पाया ऐसी पारी

Tue, 02 Nov 2021 09:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ  खेले गए मैच में जोस बटलर ने नाबाद शतक जड़ा। वह इंग्लैंड की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस विश्व कप में इंगलैंड की यह लगातार चौथी जीत थी। इस जीत के बाद इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 
विज्ञापन
शतक पूरा करने के बाद जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व कप में सोमवार को 29वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में इंग्लिश टीम ने श्रीलंका को 26 रनों से मात दी। लगातार चौथी जीत के चलते इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। मैच के बाद बटलर ने अपनी शतकीय पारी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि धीरज रखने की वजह से मैं ऐसी इनिंग्स खेल पाया। 2021 टी-20 विश्व कप में शतक लगाने वाले बलटर इकलौते बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन

बल्लेबाजी का लिया मजा

मैच के बाद बातचीत करते हुए जोस बटलर ने कहा, मुझे लगता है कि संयम रखने की वजह से मैं ऐसी पारी खेल पाया, शुरुआत में थोडी परेशानी हो रही थी, मॉर्गन के साथ हमारी साझेदारी अच्छी रही लेकिन मैंने मैच के दौरान अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाया। बटलर ने इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। अंतिम गेंद पर छक्का लगाने के बारे में उन्होंने कहा, मैं अनुमान लगा रहा था कि दुष्मता कैसी गेंद डालेंगे, मैं क्रीज पर काफी समय गुजार चुका था, इसलिए आखिरी गेंद पर ऐसा शॉट खेल सका। बटलर ने अपनी 101 रनों की पारी के दौरान छह चौके और और छह छक्के लगाए। 
विज्ञापन

मॉर्गन के साथ निभाई शतकीय साझेदारी

मध्यक्रम में डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो जल्दी आउट हो गए। एक वक्त इंग्लैंड ने 35 रन पर तीन विकेट खो दिए थे। ऐसे में बटलर ने कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियो ने धमाकेदार बल्लबाजी करते हुए 112 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। म़ॉर्गन काफी दिनों बाद टच में दिखे और वह 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बटलर 67 गेंदों पर 101 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वह टी-20 इंटरनेशल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड चौथे बल्लेबाज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें