फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय, भुवनेश्वर-हार्दिक होंगे बाहर!

Thu, 28 Oct 2021 09:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था। 
विज्ञापन
अभ्यास करते भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी की विराट कोहली की टीम इंडिया वर्ल्ड कप में शानदार आगाज करेगी। लेकिन ऐसा हो न सका। 24 अक्तूबर को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहु्ंचेगी या नहीं इस पर बहस जारी है। क्योंकि भारत का अगल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ है। विश्व कप मैचों में कीवियों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारत के खिलाफ करो या मरो वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 31 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस अहम मैच को देखते हुए टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है। भारतीय टीम को प्रैक्टिस करते हुए बीसीसीआई ने कुछ फोटो शेयर की हैं। जिनके आधार पर कहा जा सकता की आगामी मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है। 

विज्ञापन

टीम इंडिया में बदलाव तय

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया के अभ्यास करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में सभी खिलाड़ी चार-चार के ग्रुप में  प्रैक्टिस कर रहे हैं। विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती एक ग्रुप में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जिस तरह से शार्दुल अभ्यास कर रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका खेलना तय है। मौजूदा समय में वह शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा ईशान किशन ने भी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

हार्दिक-भुवनेश्वर की होगी छुट्टी!

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भुवी लय में नहीं दिखे और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 54 रन लुटाए। इसके अलावा बैटिंग के दौरान हार्दिक पांडया भी संघर्ष करते दिखे और वह 8 गेंदों पर सिर्फ 11 रन ही बना पाए। दोनों खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर किया जा सकता है। वहीं, वार्म-अप मैचों में ईशान किशन ने बेहतर बल्लेबाजी की थी। ईशान के अलावा टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को जगह मिलने की उम्मीद हैं उनमें शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें