फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: बाबर आजम की बल्लेबाजी देखते नजर आए भुवनेश्वर और शमी, पाकिस्तानी फैंस ने शेयर की फोटो

Tue, 19 Oct 2021 12:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सोमवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वार्म-अप मैच खेला गया। इस मैच के दौरान जब बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे थे तो टीम इंडिया के भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी उनकी बैटिंग देखते नजर आए। 
विज्ञापन
बाबर आजम की बल्लेबाजी देखते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को करेंगे। इससे पहले दोनों देशों ने सोमवार को अलग-अलग टीमों के साथ अपने वार्म-अप मैच खेले। दोपहर बाद पाकिस्तान ने जहां अपना अभ्साय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला वहीं, भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध प्रैक्टिस मैच खेला। कैरेबियन टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, भारत ने भी इंग्लिश टीम को इतनी ही अंतर से हराया। वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय टीम इंडिया के कई लोगों के साथ मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार उनकी बैटिंग देख रहे थे। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस इन तस्वीरों को शेयर किया है जो काफी वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन


बाबर ने खेली 50 रनों की पारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में पारी का आगाज करने आए बाबर आजम में बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों पर 50 रन बनाए।. बाबर ने अपनी पारी के दौरान छह चौके समेत एक छक्का भी लगाया। उनके अलावा फखर जमां ने 46 रनों की इनिंग्स खेली। यह बाबर आजम की बैटिंग का कमाल था जो पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 131 रनों लक्ष्य को 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। जिस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे थे तो टीम इंडिया के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी उनकी बैटिंग देख रहे थे। 



वेस्टइंडीज ने बनाए 130 रन

दोनों देशों के बीच खेले गए वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 130 रन बनाए। कैरेबियाई टीम की ओर से शिमरॉन हेटमायर 28, कीरोन पोलार्ड 23 और क्रिस गेल 20 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा वेस्टइंडीज का कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सका। 
विज्ञापन


24 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप मैच में भारत को आज तक हरा नहीं पाया है। दोनों देशों के बीच टी-20 विश्व कप में 5 मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने चार जीते और एक मुकाबला टाई रहा। इस टाई रहे मैच को भारत ने बॉल आउट में जीता था। इसके अलावा 50 ओवर के विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 7 मैच खेले गए जिनमें टीम इंडिया 7-0 से आगे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें