फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस के बीच टिकट को लेकर हुई झड़प, आईसीसी ने ईसीबी को दिए जांच के आदेश

Sat, 30 Oct 2021 01:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैच के दौरान दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच झड़प और मारपीट हुई। इस दौरान हजारों टिकट होल्डर क्रिकेट फैंस स्टेडियम के अंदर नहीं जा पाए। 
विज्ञापन
अफगनिस्तान और पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने शुक्रवार को टी-20 विश्व कप के लिए उस समय शांत रहने की गुहार लगाई जब बिना टिकट हजारों क्रिकेट फैंस ने पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ हाई प्रोफाइल मैच देखने के लिए दुबई क्रिकेट स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। इस मैच के सभी टिकट बिक चुके थे लेकिन अराजकता का आलम यह था कि टिकट खरीदने वाले की प्रशंसकों को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इस दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस की बीच मारपीट और हाथापाई भी हुई। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


नबी ने की अपील

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टूर्नामेंट में टीम के बचे हुए मैच देखने के लिए अफगान प्रशंसकों से टिकट खरीदने को कहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हारने के बाद नबी ने कहा, अफगान प्रशंसकों के लिए, कृपया एक टिकट खरीदें और स्टेडियम में आएं, जो आज हुआ है इसे दोबारा न दोहराएं, यह अच्छा नहीं है। 

आईसीसी ने मांगी माफी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उन टिकट होल्डर्स से माफी मांगी है जो टिकट के बावजूद स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के लिेए 16000 से अधिक टिकट जारी किए गए थे, फिर भी, हजारों बगैर टिकट वाले प्रशंसकों ने जबरन स्टेडियम के अंदर जाने की कोशिश की, दुबई पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने अंदर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ को तितर बितर करने और स्थिति को शांतिपूर्ण  बनाये रखने की कोशिश की। इस दौरान आईसीसी, बीसीसीआई और ईसीबी ने उन क्रिकेट फैंस से माफी मांगी जो टिकट होने के बावजूद अंदर नहीं जा पाए। 
विज्ञापन


आईसीसी ने जांच के दिए आदेश

इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से इस मामले की गहन जांच करने को कहा है, ताकि इससे सबक मिले कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। इसके लिए ईसीबी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच के जरिए 2019 क्रिकेट विश्व कप में खेले गए उस मुकाबले की यादें ताजा हो गईं जब दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच लीड्स पर खेले गए मैच में झड़प देखने को मिली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें