फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2023: दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप खेल सकते हैं आरसीबी के कप्तान, कोच के साथ हो रही है चर्चा

Wed, 06 Dec 2023 10:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी

सार

डुप्लेसिस ने आखिरी बार टी-20 मैच 2020 में खेला था जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी मैच फरवरी 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट था। 
विज्ञापन
संजय बांगर, फाफ डुप्लेसिस और माइक हेसन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने संकेत दिया है कि वह अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। डुप्लेसिस ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कोच रॉब वाल्टर से पिछले कुछ समय से संपर्क में हैं। उन्होंने आखिरी बार टी-20 मैच 2020 में खेला था जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी मैच फरवरी 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सकता हूं। हम पिछले कुछ समय से इस पर बात कर रहे हैं। मैंने नए कोच से इस पर बात की है। टी-20 विश्वकप में संतुलन देखना होगा।’ डुप्लेसिस ने विश्व की टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। वह फिलहाल आईपीएल टीम आरसीबी के कप्तान हैं और उनकी अगुआई में टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत करते हुए खुद लगातार रन बनाए हैं और आक्रामक बल्लेबाजी की है। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें