फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात बना टीम इंडिया का सुपरस्टार, अब IPL के दौरान पकड़ा बिस्तर, अस्पताल में सर्जरी

Tue, 27 Apr 2021 04:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नटराजन को यह चोट साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी
  • 30 वर्षीय नटराजन SRH के लिए सिर्फ दो ही मैच खेले
  • पिछले सीजन IPL से ही मिली थी टीम इंडिया में एंट्री
विज्ञापन
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के यॉर्कर विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टी नटराजन के चोटिल घुटने की मंगलवार को सर्जरी की गई। इस चोट के कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए है। नटराजन को यह चोट साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी। तीस साल के नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मौजूदा सत्र में सिर्फ दो मैचों में खेले सके थे।

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद का यह खिलाड़ी पिछले सप्ताह आईपीएल से बाहर हुआ था, उन्होने सर्जरी के लिए बेहतर तरीके से उनका ध्यान रखने के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और चिकित्सा दल का शुक्रिया अदा किया। 

नटराजन ने ट्वीट किया, 'आज मेरे घुटने की सर्जरी हुई और मै इस दौरान मेरा ध्यान रखने वाले मेडिकल टीम, सर्जनों, डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का आभारी हूं। मैं बीसीसीआई और जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी उनका भी शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन




ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वह उपचार के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) गए थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैचों के लिये फिट घोषित कर दिया गया था लेकिन वह खेलने के लिये शत प्रतिशत तैयार नहीं थे। यह समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए थे।

नटराजन पिछले आईपीएल के दौरान डेथ ओवरों में अपनी यार्कर से सुर्खियों में आये थे, जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सभी तीनों प्रारूपों में खेले। भारत लौटने के बाद हालांकि यह सार्वजनिक नहीं किया कि उन्हें घुटने की चोट लगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें