फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 World Cup: धोनी को मेंटोर बनाए जाने पर वॉन ने दिया बयान, कहा- उनके शातिर दिमाग की टीम इंडिया को जरूरत

Sun, 26 Sep 2021 10:18 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की टी-20 विश्व कप टीम के लिए एमएस धोनी को मेंटोर बनाए जाने के बाद माइकल वॉन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि बीसीसीआई ने यह सबसे अच्छा फैसला लिया है। 
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया। एमएस धोनी की टीम  में मेंटोर के तौर पर वापसी हुई। बीते साल 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद माही सिर्फ आईपीएल खेल रहे थे लेकिन वह चयनकर्ताओं के रडार पर थे। इसलिए जब बीसीसीआई सिलेक्टर्स ने बड़ा निर्णय लेते हुए धोनी को विश्व कप टीम का मेंटोर चुना तो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों समेत धोनी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनको टीम इंडिया का मेंटोर बनाए जाने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

आईसीसी के तीनों खिताब जीत चुके हैं धोनी

एक कप्तान के तौर पर अपने क्रिकेट करियर में एमएस धोनी बेहद सफल रहे। वह आईसीसी के तीनों खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान रहे। इसके अलावा धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को भी तीन पर आईपीएल की ट्रॉफी जिता चुके हैं। धोनी के बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है। इसलिए उन्हें जब भारत की टी-20 विश्व कप टीम का मेंटोर बनाए गया तो कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस कदम का स्वागत किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि यह सबसे अच्छा निर्णय है जो भारतीय क्रिकेट टीम के हित को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता था।

वॉन ने की धोनी की तारीफ

मीडिया से बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, अगर आप सीएसके के बल्लेबाजी क्रम को देखें, तो वह पिच और गेंदबाजी के आधार पर इसे बदलते हैं। एमएस धोनी ने महसूस किया कि मैक्सवेल फिर से गेंदबाजी करने जा रहे हैं, और इसलिए सीएसके ने एक दाएं हाथ का बल्लेबाज को भेजा। यह स्मार्ट क्रिकेट है, यह अपनी बल्लेबाजी क्रम के साथ लचीला होना है। 

आईपीएल 2021 में सीएसके का बेहतरीन प्रदर्शन

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह पहली बार हुआ था जब धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम प्ले ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। बल्लेबाज के तौर पर धोनी भी असफल रहे और वह सिर्फ 200 रन बना पाए। लेकिन आईपीएल 2021 में सीएसके ने दबदबे के साथ वापसी की। जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि धोनी अपनी कप्तानी के शीर्ष पर आ गए हैं। इसी वजह से वॉन का मानना है कि धोनी के आने से आईसीसी इवेंट में भारत को बड़ा फायदा होने वाला है। 
विज्ञापन

सबसे बड़ा फैसला

माइकल वॉन ने बात करते हुए आगे कहा, एमएस धोनी के रूप में आपको अब तक का सबसे महान टी-20 कप्तान मिला। जब उन्हें टी-20 विश्व कप टीम के लिए मेंटोर रखा गया तो थोड़ा हंगामा हुआ, भारत धोनी को उस भूमिका में क्यों चाहेगा, यह भारतीय टी-20 टीम का अब तक का सबसे बड़ा फैसला है, उस डगआउट में आपको धोनी के शातिर दिमाग की जरूरत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें