फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 WC 2021: ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान, फिंच-वार्नर समेत इन खिलाड़ियों की वापसी

Thu, 19 Aug 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

आगामी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा घोषित की गई टीम में चोटिल कप्तान आरोन फिंच सहित स्टीव स्मिथ की वापसी हुई है। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व कप 2021 के लिए टीम का एलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में कप्तान आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ की वापसी हुई है। बीते दिनों यह दोनों क्रिकेटर चोटिल हो गए थे। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान किया जाएगा जिसका शेड्यूल हाल ही में आईसीसी ने जारी किया था। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में आरोन फिंच की घुटने और स्टीव स्मिथ की कोहनी की चोट से उबरने के बाद वापसी हुई है। स्मिथ चोट की वजह से वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए थे। इसके अलावा कप्तान फिंच वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान घायल हो गए थे। जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। फिंच और वार्नर के बाद जिन खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है उनमें ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस और केन रिचर्डसन शामिल हैं। यह सभी खिला़ड़ी कंगारू टीम के साथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गए थे। 

इन सात खिलाड़ियों की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत हुई है। ऐसे में कंगारू टीम पहला टी-20 खिताब जीतने की कोशिश करेगी। वैसे मौजूदा समय में टी20 अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उन्हें पिछली पांच सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्व कप टीम

आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उपकप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेश स्वीपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जंपा।  
 

टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया 23 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच अबू धाबी में खेला जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें