फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, विराट ने कहा निधन की खबर सुनकर दुख हुआ

Wed, 07 Aug 2019 02:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेताओं में से एक सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुषमा स्वराज ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुछ साल पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। तमाम लोगों के साथ देश के खिलाड़ियों ने भी देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, मैं श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से दुखी हूं। सुषमा स्वराज एक अनुभवी राजनेता और बीजेपी की स्तंभ थीं, उन्हें सभी से प्यार था। उन्हें हाल के समय के सबसे मददगार राजनेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। देश के लिए एक बड़ा नुकसान।
 



सुषमा स्वराज के निधन पर हरभजन सिंह ने भी शोक जताया.
 

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रद्धांजलि दी और लिखा, सुषमा स्वराज जी के परिवार प्रति संवेदना। ओम शांति।
 
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'सुषमा स्वराज मेरी सबसे फेवरेट राजनेता में से एक थीं। देश को बड़ा नुकसान।'
 

पहलवान सुशील कुमार ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, पूर्व विदेश मंत्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। सुषमा स्वराज जी के परिवार के प्रति संवेदना। 

 

Deeply saddened by the sudden demise of former foreign minister @SushmaSwaraj ji.. Condolences to the family. May her soul RIP🙏 pic.twitter.com/iDC0WHYENn

— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) August 7, 2019
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "सुषमा जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ, उनकी आत्मा को शांति मिले।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें