फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील दोशी की कलम से: भारत के साथ द. अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, दो स्थानों के लिए 4 टीमों के बीच जंग

सार

विश्व कप में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प होती जा रही है। भारत तो क्वालिफाई कर चुका है, लेकिन बाकी तीन टीमों का फैसला होना बाकी है। इस पर मशहूर कमेंटेटर सुशील दोशी ने अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
सुशील दोशी की कलम से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान सभी को चौंका रहा है। शुक्रवार को नीदरलैंड को जिस तरह से उन्होंने पराजित किया, उसने सभी की आंखें खोल दी हैं और ये दिखा दिया है कि अफगानिस्तान खेल की एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। हम देख रहे हैं कि एशिया में जो क्रिकेट का संतुलन अब अलग तरह का हो गया है।
विज्ञापन


भारत तो शीर्ष पर पहुंच गया, पाकिस्तान थोड़ा बहुत पतन पर है, श्रीलंका काफी नीचे पहुंच गया और अफगानिस्तान उभर रहा है। शुक्रवार को नीदरलैंड को उन्होंने पराजित कर दिया और अपने आठ अंक कर लिए। अफगानिस्तान की टीम अंक तालिका में अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और यह टीम अपने आपको सेमीफाइनल की दौड़ में कायम रख रही है।

सेमीफाइनल के दौड़ के लिए आज जो दो मुकाबले होने वाले हैं, पहला मुकाबला सुबह में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है और दोपहर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ेंगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले पर सभी की नजरें रहेंगी। अगर आज पाकिस्तान न्यूजीलैंड से हार जाता है तो पाकिस्तान पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड काफी शक्तिशाली तरीके से उभरेगा, क्योंकि उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड को हराना पड़ेगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अगर चाहता है कि सेमीफाइनल में खेले तो उसे इंग्लैंड को न केवल पराजित करना पड़ेगा बल्कि नेट रन रेट के मामले में भी ध्यान रखना पड़ेगा। इंग्लैंड वैसे तो मजबूत टीम है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। सभी चौंक रहे हैं कि विश्व चैंपियन टीम, पिछली बार का विश्व विजेता इतना खराब कैसे खेल सकता है। लेकिन जब क्वालिटी होती है न आपके पास तो आप कभी भी उबर सकते हैं।

इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को चौंका भी सकता है, क्योंकि इंग्लिश टीम मूलतया देखा जाए तो काफी मजबूत टीम है और अगर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में खेले तो ऑस्ट्रेलिया को वह परेशान भी कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया को सजग रहना पड़ेगा। इस तरह से सेमीफाइनल के दौड़ में हम देख रहे हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका निश्चित रूप से वहां पहुंच रहे हैं, लेकिन तीसरे और चौथे स्थान के लिए संघर्ष जारी है।

इसमें हम देख रहे हैं कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ये दौड़ में बने हुए हैं, क्योंकि श्रीलंका तो पहले ही बाहर हो गया। नीदरलैंड ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था और दो बड़ी विजय हासिल की थी। उन्होंने श्रीलंका को पराजित किया था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को पराजित करके सभी को चौकन्ना कर दिया था। तो उस मायने में उनका विश्व कप में जो पदार्पण रहा न, वह काफी अच्छा रहा।

हालांकि, उनके सेमीफाइनल में उनके पहुंचने की उम्मीद नहीं थी और यह बात साबित भी हो गई। सेमीफाइनल के मुकाबले बहुत ही बड़े  और बहुत ही कड़े होंगे, इसमें कोई शंका की बात नहीं है, क्योंकि जो चार शीर्ष टीमें पहुंच रही हैं, ये बहुत ही मजबूत टीमें हैं और असली मजा तो अब आएगा। आइए इंतजार करते हैं। धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें