फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर बरकरार, राहुल और कोहली भी टॉप 15 में शामिल

Wed, 19 Oct 2022 07:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी पारी खेलने पर सूर्यकुमार शीर्ष रैंकिंग हासिल कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर 12 के मुकाबले शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। बल्लेबाजों में भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान शीर्ष पर काबिज हैं। भारत के केएल राहुल और विराट कोहली भी टॉप 15 में काबिज हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के पास 861 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी स्थिति और मजबूत की है। सूर्यकुमार यादव 838 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल 13वें, विराट कोहली 15वें और कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर हैं। 

T20 WC: खराब फिटनेस की वजह से फिर ट्रोल हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस बार मिस्बाह उल हक ने ही उड़ाया मजाक
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे से पहले तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में एकमात्र बदलाव दसवें स्थान पर हुआ है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 13 पायदान की छलांग लगाई है और 10वें स्थान पर आ गए हैं।

Rohit Sharma Interview: टी20 विश्व कप से पहले कप्तान रोहित का इंटरव्यू, बताया- किस प्लान के साथ उतरेगा भारत

ऑलराउंडर रैंकिंग में शाकिब टॉप पर
हार्दिक पांड्या भी ऑलराउंडर रैंकिंग में 173 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर बरकरार हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप पर बने हुए हैं। शाकिब ने बांग्लादेश के लिए पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को खिलाफ अपनी स्थिति और मजबूत की है। 

WI vs ZIM T20: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हराया, सुपर 12 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

गेंदबाजों में मुजीब और केशव महाराज को फायदा
गेंदबाजों में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दो स्थान के फायदे के साथ पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 

PCB vs BCCI: जय शाह के बयान पर पीसीबी ने की एसीसी से अपात बैठक की मांग, 2023 विश्व कप में भी हो सकता है असर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 705 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 696 रेटिंग अंक के साथ दूसरे और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 692 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी के पास 688 रेटिंग अंक हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की भारतीय तिकड़ी क्रमश: 12वें, 22वें और 23वें स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें