फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लकी' मोहाली में धवन ने फिर किया धमाल

Wed, 18 Sep 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर धवन ने हैदराबाद सनराइजर्स टीम की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहले ही मैच में कमाल कर दिया।
विज्ञापन


नए नवेले कप्तान धवन की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत हैदराबाद सनराइजर्स ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के अपने पहले क्वालीफाइंग मैच में श्रीलंकाई टीम कंदुराता मरून्स को आठ विकेट से हरा दिया।

169 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.3 ओवर में सिर्फ दो विकेट पर 174 रन बना जीत हासिल कर ली।

धवन के लिए मोहाली का यह मैदान काफी भाग्यशाली है। इसी मैदान पर उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था। और इसी मैच में महज 174 गेंदों में 187 रनों की रिकॉडतोड़ पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मैदान पर उन्हें पहली बार हैदराबाद टीम की कमान सौंपी गई।

सलामी बल्लेबाज धवन और पार्थिव पटेल ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 121 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दी। पटेल ने 42 गेंद में सात चौकों के साथ 52 रन बनाए।

वहीं ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे धवन ने 53 गेंद में 11 चौकों के साथ 71 रन की पारी खेली।

आखिर में थिसारा परेरा ने महज 11 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ ताबड़तोड़ नाबाद 32 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

इससे पहले, कंदुराता टीम ने तीन विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और ओपनर शेहान जयसूर्या (4) और उपल थरंगा (19) जल्द पेवेलियन लौट गए।

लेकिन कुमार संगकारा और कप्तान लाहिरू थिरिमाने ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़ टीम को संभाला।

संगकारा ने नाबाद 61 रन की पारी खेली जबकि थिरिमाने 57 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें