फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: टूर्नामेंट से टी20 विश्व कप की तैयारियों को गति दे रहा यह बल्लेबाज, भारत को पहुंचा चुका है नुकसान

Sun, 14 Apr 2024 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमें एक मई से पहले घोषित होनी हैं, ऐसे में सभी खिलाड़ी पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी आईपीएल से अपनी तैयारियों को गति दे रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 सीजन के बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। भारत सहित दुनिया के तमाम खिलाड़ी आईपीएल से इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए तैयारियां कर रहे हैं। टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमें एक मई से पहले घोषित होनी हैं, ऐसे में सभी खिलाड़ी पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी आईपीएल से अपनी तैयारियों को गति दे रहे हैं। हेड आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप के फाइनल में खेली थी शानदार पारी
ट्रेविस हेड के करियर के लिए 2023 शानदार रहा था और उनका मानना है कि इस स्तर को बरकरार रखना कठिन है। हेड ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और फिर वनडे विश्व कप के फाइनल में शानदार पारियों खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों ही मुकाबले में भारत को हराकर खिताब जीता था। हेड का मानना है कि आईपीएल 2024 से वह उन्हें टी20 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। 

'बेसिक चीजों पर अडिग रहना चाहता हूं'
हेड ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने लंबा सफर तय किया है। मेरी अपनी शैली है और मैं विदेशी जमीन पर भी उसी तरह खेलता हूं। हालांकि मेरे ऊपर अब लगातार इसी तरह खेलने का दबाव है। सभी प्रारूपों में मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि बेसिक चीजों पर अडिग रहूं। यही मेरी तकनीक और ब्लूप्रिंट है। टी20 विश्व कप अब करीब है और मुझे उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में होने और शीर्ष क्रम में खेलने से मेरी तैयारी पुख्ता होगी। इस लय को मैं विश्व कप में लेकर जा सकूंगा। 
विज्ञापन


हैदराबाद को तेज शुरुआत दिला रहे हैं हेड
हेड का बल्लेबाज अबतक आईपीएल में अच्छा चला है और वह सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत दिला रहे हैं। हेड ने पांच मैचों में 177 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। हालांकि अगर आईपीएल का पूरा सीजन खेलते हैं तो उन पर दबाव बढ़ेगा और चोटिल होने का खतरा भी रहेगा। हेड भी इस बात से पूरी तरह परिचित हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह अहम है कि आईपीएल 2024 में पूरे सीजन मानसिक रूप से फ्रेश रहूं और अपने खेल पर काम करता रहूं। साथ ही यह सुनिश्चित करूं कि टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार रहूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं इसके लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें