फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या की तारीफ में गावस्कर ने पढ़े कसीदे, बोले- वापसी से टीम अब हर तरह से मजबूत 

Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गावस्कर और पांड्या
विज्ञापन

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को हार्दिक पांड्या की भारतीय वन-डे टीम में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गई। 

विज्ञापन


एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके जांच के दायरे से गुजर रहे पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा। 

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'वह बेहद प्रभावशाली रहा। यही वजह है कि टीम प्रबंधन उसे टीम में चाहता था। उसने असल में टीम का वह छोटा सा खालीपन दूर कर दिया जो कि उसमें बना हुआ था। इससे टीम संतुलित हो गई है। उसकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गई है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उसने बहुत अच्छी लाइन से गेंदबाजी की। उसने बाउंसर का बहुत अच्छा उपयोग किया। हार्दिक पंड्या ने यह टीम में यह खूबी जोड़ी है। वह बेजोड़ क्षेत्ररक्षक है। वह कुछ असंभव कैच को संभव बना देता है और बड़ी चपलता से रन आउट करता है। वह बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करता है।' इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें