भारत के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम ने सोमवार को अंतिम दो वनडे मैचों के लिए जेम्स नीशाम और टॉड एस्ले को टीम में शामिल किया है। चौथा वनडे हैमिल्टन में 31 जनवरी को जबकि पांचवां वेलिंगटन में तीन फरवरी को खेला जाएगा।
नीशाम को ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल की जगह जबकि एस्ले को लेग स्पिनर ईश सोढी की जगह शामिल किया गया है। नीशाम इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे लेकिन उसके बाद उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
अंतिम दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्ले, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कोलिन मुनरो, जेम्स नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर।