फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: गावस्कर ने भारत को बताया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का दावेदार, टेस्ट सीरीज को लेकर की ये भविष्यवाणी

Sun, 01 Sep 2024 07:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत 32 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। दोनों देशों के बीच यह सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से शुरू होगी।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत को जीत का दावेदार बताया है। इस सीरीज के लिए गावस्कर की उम्मीदें काफी ज्यादा है। उनका मानना है कि भारत ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा। दोनों टीमों के बीच काफी पुरानी प्रतिद्वंद्विता रही है। भारत की नजरें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज पर रहेगी। 
विज्ञापन

भारत 32 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। दोनों देशों के बीच यह सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से शुरू होगी। गावस्कर ने एक कॉलम में लिखा, दोनों टीमों में जिस तरह के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, उसे देखते हुए यह एक रोमांचक सीरीज होने वाली है और यह सीरीज साबित करेगी कि क्यों टेस्ट क्रिकेट इस खेल का अल्टीमेट प्रारूप है। मेरी भविष्यवाणी है कि भारत यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा। 

गावस्कर ने डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने इसके साथ ही सीरीज से पहले तैयारी के लिए अभ्यास मैच नहीं होने पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी में थोड़ी दिक्कत आई है और मध्य क्रम भी थोड़ा कमजोर है। भारत सेना देशों के खिलाफ विदेश में धीमी शुरुआत करता है और पहला टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, आजकल कार्यक्रम जिस तरह से तैयार किया जाता है उससे मेहमान टीम को दिक्कत होती है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 2014 से भारत से नहीं जीत सका है टेस्ट सीरीज
भारत 2020-21 सीरीज के दौरान एडिलेड में 36 रन ऑलआउट हो गया था, लेकिन टीम ने वहां से वापसी करते हुए गाबा पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जब दोनों टीमों आमने-सामने होंगी तो एक बार फिर पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 2014 से टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। 2018 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ऐसा पहला एशियाई देश बना था जिसने कंगारू टीम को उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें