फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में फेल हुए भारतीय बल्लेबाज तो याद आए अजिंक्य रहाणे, गावस्कर बोले- वो होते तो...

Wed, 27 Dec 2023 04:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेशी पिचों पर रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अक्सर मुश्किल हालातों पर अच्छी बल्लेबाजी करते थे और टीम को बेहतर स्थिति में ले जाते थे। हालांकि, इस सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया है।
 
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में लोकेश राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। राहुल ने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को 245 रन तक पहुंचाया। राहुल के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे, जिन्होंने 38 रन का योगदान दिया। इस मैच में भारत की आधी टीम 107 रन पर पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद राहुल ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


इस मैच के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को अजिंक्य रहाणे की कमी खली। उन्होंने कहा कि रहाणे अगर टीम में होते तो भारत बेहतर स्थिति में होता। गावस्कर ने 2017-18 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान जोहानिसबर्ग की मुश्किल पिच पर अजिंक्य रहाणे के 48 रनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा “पांच साल पहले जोहानिसबर्ग टेस्ट में पिच आसान नहीं थी और मैं वहां था। हालांकि, अजिंक्य रहाणे ने मौके का फायदा उठाया और बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने दिखाया कि उनसे पहले आए भारतीय बल्लेबाजों ने क्या गलतियां की थीं।”

उन्होंने आगे कहा “भारत ने दक्षिण अफ्रीका में पिछले टेस्ट मैच बड़े अंतर से नहीं हारा। रहाणे जैसा कोई व्यक्ति इस दौरे पर भी काम आ सकता था। वह भारत के बाहर लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। अगर वह पहले दिन वहां होते तो भारत के लिए कहानी अलग होती।'' ।
विज्ञापन


रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और उन्होंने 89 और 46 रन बनाए थे। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट की सेवा की है, लेकिन अब दोनों खिलाड़ियों का करियर खत्म माना जा रहा है। पुजारा पहले ही टीम से बाहर हो चुकी हैं और अब रहाणे की भी छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें