फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर ने दी सेलेक्टर्स को सलाह, इस गेंदबाज पर रखो नजर

Thu, 26 May 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन
सुनील गावस्कर कोई बात कहें तो यह अपने आप में ही खबर बन जाती है। अब इस महान क्रिकेटर ने राष्ट्रीय सेलेक्टर्स से एक युवा गेंदबाज पर लगातार नजर रखने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


गावस्कर ने सुझाव दिया है कि चयनकर्ताओं को युवा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव के प्रोग्रेस रिपोर्ट बनाना चाहिए और उनकी तरक्की पर नजर बनाए रखनी चाहिए। हालांकि इस युवा गेंदबाज को अगले महीने होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए पिछले दिनों चुनी गई टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। वह इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के लिए खेले थे।

कानपुर के कुलदीप चाइनामैन गेंदबाज हैं और वह भले ही चयनकर्ताओं को प्रभावित न कर सके हों लेकिन उन्हें गावस्कर जैसे महान क्रिकेटर से एक तरह की अप्रूवल मिल गई है। गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि चयन समिति को बाएं हाथ के इस गेंदबाज की क्षमता परखनी चाहिए क्योंकि वह गेम-चेंजर गेंदबाज हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वह बेहद कारगर हो सकते हैं और मेरी भारतीय चयनकर्ताओं से ईमानदार सलाह है कि वे इस युवा गेंदबाज पर नजर बनाए रखें। वास्तव में वह एक अलग किस्म के गेंदबाज हैं, आपको उनके बारे में थोड़ा सा संयम बनाए रखना होगा। लेकिन वह ऐसे गेंदबाज हैं जो भविष्य में आपको जीत दिला सकते हैं। हमें उन पर नजर बनाए रखनी चाहिए।"
विज्ञापन

कोहली के व्यवहार से नाराज दिखे गावस्कर

66 साल के बुजुर्ग कमेंट्रेटर ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली के उस व्यवहार पर खासी निराशा जताई, जब वह आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में अंपायर के फैसले के खिलाफ जोरदार नाराजगी दिखाई थी। मैच के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज स्टुअर्ट बिन्नी को अंपायर ने गलत फैसला देते हुए आउट करार दे दिया था जिस पर कोहली काफी नाराज हो गए और रिजर्व अंपायर से भी तीखी बहस कर डाली थी।

हालांकि गावस्कर ने माना, "मैं समझता हूं कि वह अंपायर से यह जानने के लिए गए थे कि क्या हो रहा है। मैं नहीं सोचता कि वह वहां बहस कर रहे थे। आपको यह समझना चाहिए कि कभी-कभी कप्तान और कोच यह जानना चाहते हैं कि फलां फैसले पर क्या हुआ। वह सिर्फ सही चीज जानना चाहते थे।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें