श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी -20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का एलान हो गया। लंबे समय के बाद स्टीव स्मिथ और धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की वापसी इस फटाफट फॉर्मेट में हुई है। बॉल टैम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को दोषि पाए जाने के बाद उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन अब दोनों ही स्टार बल्लेबाजो को टेस्ट,वन-डे और अब टी 20 में फिर से शामिल कर लिया गया है। एशेज में स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दोनों की टी-20 में वापसी आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए हुई। 2020 में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही खेला जाएगा।