फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी का एक और तुगलकी फरमान, शोएब मलिक-मोहम्मद आमिर को होगा करोड़ों का नुकसान

Fri, 25 Oct 2019 12:32 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर से तकरार देखने को मिल रही है। हाल ही में पीसीबी ने सरफराज अहमद को खेल के तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटा दिया था जिसके बाद फैंस ने पीसीबी की जमकर आलोचना की थी।

कई खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले की निंदा की थी पर लगता है कि पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच खींचतान आगे भी जारी रह सकती है। अब पीसीबी ने अबु धाबी में शुरू होने वाले टी-10 लीग में पाकिस्तान खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगा दी है। बोर्ड के इस फैसले से खिलाड़ियों को करोड़ों रूपये का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
टी -10 क्रिकेट लीग - फोटो : Social Media
पीसीबी ने खिलाड़ियों को अबु धाबी में आयोजित टी-10 लीग में भाग लेने के लिए एनओसी जारी किए थे, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। बोर्ड के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल संन्यास लिए हुए खिलाड़ी जैसे शाहिद अफरीदी और इमरान नजीर ही टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं, लेकिन अन्य सभी खिलाड़ी जिन्हें एनओसी जारी किए गए थे, नए निर्देशों के तहत टी-10 लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस फैसले के कारण पूर्व कप्तान शोएब मलिक और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर सहित पाकिस्तान के शीर्ष  खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन

3 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
बोर्ड ने इस फैसले के पीछे खिलाड़ियों की फिटनेस का हवाला दिया। पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि ज्यादा क्रिकेट खेलने से खिलाड़ियों पर काम का बोझ बढ़ जाता है इसलिए वह खिलाड़ियों पर अतिरिक्त भार नहीं देना चाहते। साथ ही उन्होंने अपने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट जैसे कि क्वैद-ए-आज़म ट्रॉफी को प्राथमिकता देने की भी बात कही।
विज्ञापन

4 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
बता दें कि कायद-ए-आजम ट्रॉफी के सातवें और 10वें दौर के मैच 11 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। इसका फाइनल मैच कराची में 9 दिसंबर को खेला जाएगा। बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए 13 से 25 नवंबर के बीच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक फिटनेस कैंप आयोजित करने का फैसला भी किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें