फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेटः 10 गेंद और कुछ मिनटों में मैच खत्म!

Wed, 31 Jul 2013 12:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो फटाफट क्रिकेट कहे जाने वाले ट्वंटी-20 का एक मुकाबला लगभग तीन घंटे चलता है, लेकिन अगर मैच का परिणाम महज कुछ गेंदों और कुछ मिनटों के अंदर निकल जाए तो आप इसे क्या कहेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट जगत का यह सबसे छोटा मुकाबला कनाडा के डबलिन शहर में खेला गया जहां इस समय आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड ट्वंटी-20 क्वालीफायर टूर्नामेंट खेला जा रहा है।

पिछले दिनों इसी टूर्नामेंट के एक मुकाबले का परिणाम महज 10 गेंदों में ही निकल गया।

इस मैच में श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और जापान को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

हालांकि मजबूत श्रीलंकाई आक्रमण के सामने अनुभवहीन जापान की टीम बढ़िया खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी और 18.1 ओवर में महज 21 रन बनाकर सिमट गई। सिर्फ एक खिलाड़ी अयाको नाकायामा (12) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकी।
विज्ञापन


चार खिलाड़ी खाता ही नहीं खोल सके, जबकि तीन खिलाड़ियों ने एक-एक रन का योगदान दिया।

महज 22 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने 10 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंच चुकी हैं और आज ही दोनों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है।

सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स को हराकर श्रीलंका ने फाइनल में जगह बनाई है जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें