फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट में घमासान: खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार

Sat, 05 Jun 2021 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

सभी सीनियर खिलाड़ियों ने पहले ही एक साथ यह स्पष्ट कर दिया था कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा दिए गए अनुबंध उनकी पसंद के नहीं थे और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को इससे अलग रखा गया है।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका क्रिकेट में घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों ने क्रिकेट बोर्ड की ओर से पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए वार्षिक केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों ने पहले ही एक साथ यह स्पष्ट कर दिया था कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा दिए गए अनुबंध उनकी पसंद के नहीं थे और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को इससे अलग रखा गया है।

विज्ञापन


वहीं, खिलाड़ियों की ओर से जारी सामूहिक बयान के मुताबिक, 'उन्होंने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने का फैसला किया। इसके साथ ही वे भविष्य में किसी और दौरे के लिए अनुबंध नहीं करेंगे।' श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की थी कि 24 प्रमुख खिलाड़ियों को चार श्रेणियों के तहत अनुबंध की पेशकश की गई थी और उन्हें इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तीन जून तक की समय सीमा दी गई थी। 

इस करार में वार्षिक रिटेनरशिप के तौर पर खिलाड़ियों को 70,000 से 100,000 डालर के बीच का करार था। टीम के स्टार बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा को सबसे अधिक भुगतान किया जाने वाला 100,000 डालर की श्रेणी में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें