फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्यूज ने बताया, टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज में क्या होगी सबसे बड़ी मुश्किल

Fri, 03 Nov 2017 01:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : ESPN
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रही है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से 3 टेस्ट, 3 वन-डे और 3 टी-20 मैच होना है। इस दौरे में सीरीज का आगाज कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले टेस्ट मैच के साथ होगा। सीरीज का पहला टेस्ट 16 नवंबर को खेला जाएगा। इसी बीच श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि इस बार का भारत का दौरा वाकई कठिन होगा इसमें कोई शक नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों से मैं घर में बैठकर खेल देख रहा हूं। मैथ्यूज ने कहा कहा कि साल 2013-2016 तक मैंने कोई भी गेम मिस नहीं किया, लेकिन अचानक कुछ दिनों से शरीर अस्वस्थ था। मैंने इसके बारे में कोलंबो और लंदन में कुछ डॉक्टरों से भी बात की। मगर ट्रेनर्स ने मुझे भारत दौरे के लिए फिट किया है और मुझे इसे फॉलो करने की आवश्यकता है। 

पढ़ेंः- जादू-टोने की बदौलत जीती पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीजः श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साथ खेल हमेशा से ही कठीन रहा है। श्रीलंका ने भारत में कोई भी टेस्ट मैच अब तक नहीं जीता है।  श्रीलंकाई टीम के लिए इतिहास रचने का यह दौरा एक अच्छा मौका है। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साथ फिलहाल खेलना आसान नहीं है।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साथ खेलना हम लोगों के लिए हमेशा से ही कठिन रहा है। हालांकि हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टेस्ट टीम अच्छा कर रही है। हम लोग एक अच्छे मानसिकता के साथ भारत का दौरा करेंगे। हां, हाल ही में हम लोगों को जरूर हार का सामना करना पड़ा। और टीम इंडिया 9-0 से सीरीज पर जीत हासिल की।

पढ़ेंः- श्रीलंका का भारत दौरा: मैथ्यूज, परेरा-गुणारत्ने की वापसी की उम्मीद

उन्होंने पिछले दौरे को याद करते हुए कहा कि श्रीलंकाई टीम जब 2009 में भारत दौरा की थी तो मैं 22 साल का था और उस दौरान मुम्बई में मैं 99 पर रन आउट हो गया था। वो दौरा भी श्रीलंकाई टीम के लिए काफी कठिन था, लेकिन सीखने के लिए वह अच्छा अनुभव था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें