इंग्लैंड में इस वर्ष जून में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को करारी मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया था। इस जीत के बाद पाकिस्तान में जबदस्त जश्न देखने को मिला था।
वहीं जब खिलाड़ी वापस पाकिस्तान लौटे तो सरकार ने उन्हें लाखों के इनाम बांटे और इस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी रातों-रात अमीर बन गए। फिलहाल अब इस जीत को और यादगार बनाने के लिए देश की पोस्टल सर्विस ने पाकिस्तान टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के याद में 5 और 10 रुपये का पोस्टल टिकटें जारी की है। यह टिकट आज से ये पूरे पाकिस्तान में उपलब्ध होंगे।
इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी फोटो जारी की है। गौरतलब है कि इस फोटोज में पाकिस्तानी खिलाड़ी ओवल में ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टिकट में ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों के झंडों के निशान वाले लोगो को भी जगह दी गई है। पाकिस्तानी के द्वारा जीती गई चैंपियंस ट्रॉफी उनकी 1992 के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में दूसरी सीरीज जीत है। साल 1992 में पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था।
पढ़ें-- इन दो भारतीय खिलाड़ियों की मदद से चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना पाकिस्तान
Pakistan Post issues commemorative postage stamps & souvenir sheet to honor #Pakistan's memorable victory in #ICC Champions' Trophy in June pic.twitter.com/G8vhtViaPw
— Govt of Pakistan (@pid_gov) November 2, 2017
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 338 रन का विशाल स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने शानदार 106 गेंदों में 114 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 30.3 ओवरों में 158 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था।
मालूम हो कि पाकिस्तान ने 2000, 2004 और 2009 में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल स्टेज तक पहुंची लेकिन बाहर हो गई। हालांकि 2004 में इंग्लैंड में ही आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वेस्टइंडिज ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया था। जबकि 2013 में भी इंग्लैंड भारत से 5 विकेट से हार गई थी।