श्रीलंकाई क्रिकेट में कॉन्ट्रैक्ट विवाद शुक्रवार को सुलझ गया, जब टीम के 18 क्रिकेटरों ने इस पर हस्ताक्षर किए। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने इससे दूरी बनाई। श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की घोषणा की। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, '18 खिलाड़ियों ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जो एक अगस्त 2021 से प्रभावी होगा।
नया अनुबंध पांच महीने के लिए होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जाएगा।' मैथ्यूज के संबंध में बोर्ड ने कहा, 'एंजेलो मैथ्यूज इस समय चयन के लिए उपलब्ध नहीं है, इसलिए वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'इसुरू उडाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।' वहीं, बोर्ड ने कहा धनुष्का गुणथिलाका, निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं। इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
इन 18 खिलाड़ियों ने किया अनुबंध पर हस्ताक्षर
धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा, दिमुथ करुणारत्ने, सुरंगा लकमल, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, लसिथ एम्बुलडेनिया, पथुम निसांका, लाहिरू थिरिमाने, दुश्मंथा चमीरा, दिनेश चंडीमल, लक्षन संदाकन, विश्व फर्नांडो, ओशादा फर्नांडो, रमेश मेंडिस, लाहिरू कुमारा, अशेन बंडारा, अकिला धनंजय।