फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेट में कॉन्ट्रैक्ट विवाद: 18 खिलाड़ियों ने किए हस्ताक्षर, इस स्टार ऑलराउंडर ने बनाई दूरी

Fri, 20 Aug 2021 10:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

नया अनुबंध पांच महीने के लिए होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई क्रिकेट में कॉन्ट्रैक्ट विवाद शुक्रवार को सुलझ गया, जब टीम के 18 क्रिकेटरों ने इस पर हस्ताक्षर किए। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने इससे दूरी बनाई। श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की घोषणा की। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, '18 खिलाड़ियों ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जो एक अगस्त 2021 से प्रभावी होगा।

विज्ञापन


नया अनुबंध पांच महीने के लिए होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जाएगा।' मैथ्यूज के संबंध में बोर्ड ने कहा, 'एंजेलो मैथ्यूज इस समय चयन के लिए उपलब्ध नहीं है, इसलिए वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'इसुरू उडाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।' वहीं, बोर्ड ने कहा धनुष्का गुणथिलाका, निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं। इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। 

इन 18 खिलाड़ियों ने किया अनुबंध पर हस्ताक्षर
धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा, दिमुथ करुणारत्ने, सुरंगा लकमल, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, लसिथ एम्बुलडेनिया, पथुम निसांका, लाहिरू थिरिमाने, दुश्मंथा चमीरा, दिनेश चंडीमल, लक्षन संदाकन, विश्व फर्नांडो, ओशादा फर्नांडो, रमेश मेंडिस, लाहिरू कुमारा, अशेन बंडारा, अकिला धनंजय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें