फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Players In IPL 2022: आईपीएल में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने चौंकाया,  प्रदर्शन के मामले में विंडीज और अफ्रीकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

Tue, 17 May 2022 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देखने वाली बात ये भी है कि श्रीलंका इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के लोग परेशान हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जरूर क्रिकेटिंग फैन्स को खुशी पहुंचाई होगी। 
विज्ञापन
1 of 6
महेश तीक्षणा, भानुका राजपक्षे और वनिंदु हसरंगा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में इस साल श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अपने दम पर अपनी-अपनी टीमों को कई  मैच जिताए हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा, पंजाब किंग्स के भानुका राजपक्षे, चेन्नई सुपर किंग्स के महेश तीक्षणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। देखने वाली बात ये भी है कि श्रीलंका इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के लोग परेशान हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जरूर क्रिकेटिंग फैन्स को खुशी पहुंचाई होगी। 
 
विज्ञापन

वनिंदु हसरंगा

2 of 6
वनिंदु हसरंगा - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेल रहे वनिंदु हसरंगा ने इस साल अपनी फिरकी में काफी बल्लेबाजों को फंसाया है। वह फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 14.65 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.49 का रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए थे, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हसरंगा को आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

भानुका राजपक्षे

3 of 6
भानुका राजपक्षे - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स से खेल रहे भानुका राजपक्षे ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। राजपक्षे को पंजाब ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने पंजाब के लिए शुरुआती कुछ मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी की और जब टीम जूझती दिखी, तब भी उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी आईपीएल की पहली पारी में आरसीबी के खिलाफ 22 गेंदों में 43 रन बनाए थे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ गेंदों पर 31 रन भी उनकी आक्रामक पारियों में शामिल है। राजपक्षे ने अब तक इस सीजन आठ मैच खेले हैं और 25.25 की औसत से 202 रन बनाए हैं।

महेश तीक्षणा

4 of 6
महेश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्षणा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। उनका प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। सीएसके के लिए नौ मैचों में उन्होंने 21.75 की औसत कुल 12 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.46 का रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 33 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
विज्ञापन

दुष्मंथा चमीरा

5 of 6
दुष्मंथा चमीरा - फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में नौ विकेट चटकाए हैं। चमीरा ने पावरप्ले के अलावा डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी की है और टीम को जरूरी ब्रेक थ्रू दिलाए हैं। चमीरा को एलएसजी ने इसी साल मेगा ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा था। 17 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लसिथ मलिंगा और कुमार संगकारा - फोटो : IPL/BCCI
इसके अलावा गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मैच में 'जूनियर मलिंगा' के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना ने भी डेब्यू किया था। चेन्नई से खेलते हुए उन्होंने आईपीएल में डेब्यू गेंद पर विकेट लिया था। पथिराना ने तब शुभमन गिल को पवेलियन भेजा था। इसके अलावा पथिराना ने हार्दिक पांड्या को भी पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के कई पूर्व खिलाड़ी कोच के तौर पर भी आईपीएल में मौजूद हैं। कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग कर रहे हैं। वहीं, लसिथ मलिंगा राजस्थान के गेंदबाजी कोच हैं। महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस की कोचिंग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें