फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainat Imtiaz Wedding Photoshoot: क्रिकेट थीम्ड प्री-वेडिंग फोटोशूट में बेहद खूबसूरत लगीं कायनात, पाकिस्तानी क्रिकेटर के फोटोज वायरल

Tue, 17 May 2022 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर इम्तियाज का प्री-वेडिंग फोटोशूट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें खास बात यह है कि उन्होंने क्रिकेट थीम पर ये फोटोशूट करवाया है। कायनात ने दुल्हन के लिबास में बैट थामे तस्वीरें खिंचवाई हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर इम्तियाज का प्री-वेडिंग फोटोशूट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें खास बात यह है कि उन्होंने क्रिकेट थीम पर ये फोटोशूट करवाया है। कायनात ने दुल्हन के लिबास में बैट थामे तस्वीरें खिंचवाई हैं। 

विज्ञापन

2 of 8
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया
कायनात ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। तस्वीरों में वह बैट-बॉल थामी हुई हैं। 29 साल की कायनात मूलत: एक ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और दाएं हाथ से ही मिडियम फास्ट बॉलिंग भी करती हैं।

विज्ञापन

3 of 8
कायनात इम्तियात अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के लाल जोड़े में कायनात काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फोटोशूट के दौरान बैटिंग स्टांस लेते हुए और बॉलिंग करते हुए तस्वीरें खिंचवाई।

4 of 8
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया
कायनात ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- क्रिकेट थीम्ड फोटोशूट। मैं हमेशा से ये करवाना चाहती थी। कायनात के फोटोज पर कई पाकिस्तानी महिला क्रिकेटरों ने कमेंट किया है। इनमें पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ, फातिमा सना, सिदरा नवाज, मुनीबा अली, मरीना इकबाल समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

5 of 8
कायनात ने विराट कोहली के बतौर टेस्ट कप्तान इस्तीफा देने पर रिएक्ट भी किया था - फोटो : सोशल मीडिया
कायनात ने इस साल की शुरुआत में विराट कोहली के बतौर कप्तान इस्तीफा देने पर रिएक्ट किया था। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा था- सात साल आपने बेखौफ खेला। दुनिया के महानतम टेस्ट कप्तानों में से एक विराट कोहली को मेरा सलाम। आप कई क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हो।

विज्ञापन

6 of 8
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया
कायनात ने पाकिस्तान के लिए अब तक 15 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 128 रन बनाए हैं और नौ विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा कायनात ने 15 टी-20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 120 रन बनाए हैं और छह विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

7 of 8
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया
कायनात ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2010 में किया था, जो कि एक टी-20 मुकाबला था। वहीं, उन्होंने वनडे डेब्यू 2011 में आयरलैंड के खिलाफ किया था।

विज्ञापन

8 of 8
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया
कायनात 2010 एशियन गेम्स और 2014 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हिस्सा रही थीं। कायनात ने लीग क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर कुल 66 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 634 रन बनाए हैं और 34 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें