फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन: नहीं रहे श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णापुरा, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Mon, 18 Oct 2021 03:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णापुरा का निधन हो गया है। वह 69 साल के थे।  इलाज के दौरान उनका निधन एक निजी अस्पताल में हुआ। 1982 में श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच में वह कप्तान थे।
विज्ञापन
बंदुला वर्णापुरा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णापुरा का सोमवार को निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उनकी मृत्यु एक निजी अस्पताल में इलाज को दौरान हुई। वर्णापुरा साल 1982 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में कप्तान थे। यह श्रीलंका का ओवर ऑल पहला टेस्ट मैच था। वर्णपुरा श्रीलंका के पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए पहली गेंद खेली और अपने देश के लिए पहला टेस्ट रन बनाया। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन


डेब्यू टेस्ट में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो के पी सारा स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच में बंदुला वर्णापुरा ने सिदथ वेट्टिमुनि के साथ पारी का आगाज किया। हालांकि इस मैच वह बहुत सफल नहीं रहे और 2 रन बनाकर बॉब विलिस की गेंद पर ऑउट हो गए। इस मैच में उन्होंने पहली पारी में ओपनिंग और गेंदबाजी करने का असाधारण रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन दोनों पारियों में गेंदबाजी करने के बावजूद वह विकेट नहीं ले पाए थे। वहीं बल्लेबाज के रूप में पहली पारी में 2 और दूसरी इनिंग्स में 38 रन बनाए थे।

श्रीलंका क्रिकेट ने जताया दुख

बंदुला वर्णापुरा के निधन पर श्रीलंका क्रिकेट ने गहरा दुख प्रकट किया है। एसएलसी के प्रमुख शम्मी सिल्वा ने अपने शोक संदेश में कहा, मैं श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णापुरा के निधन से काफी दुखी हूं, वह एक बेहतरीन क्रिकेटर, प्रशासक, कोच, कमेंटेटर और सबसे बढ़कर एक बेहतरीनी इंनसान थे, उनका जाना क्रिकेट समुदाय के लिेए बहुत बड़ी क्षति है, मुझे यकीन है कि उनका और काम हमारे दिलों में सदैव रहेगा।  

विज्ञापन

इन क्रिकेटरों ने भी प्रकट किया शोक

पहले टेस्ट कप्तान को याद करते हुए पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धन ने शोक संदेश कहा, यह जानकर मैं आहत हूं कि श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णापुरा संक्षिप्त बीमारी के चलते निधन हो गया, मेरे विचार उनकी पत्नी और बच्चों के साथ हैं, उन्होंने मुझे नालंदा में कोचिंग दी, एक क्रिेकेटर और एक व्यक्ति के रूप में मेरे विकास में उनका अमिट प्रभाव था। उनके याद करते हुए दिनेश चांडीमल ने कहा, मैं यह सुनकर स्तब्ध हूं कि श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बुंदला वर्णापुरा सर नहीं रहे, मेरी भावनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

वर्णापुरा का क्रिकेट करियर

बंदुला वर्णापुरा ने श्रीलंका के लिए चार टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 96 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 38 रन रहा। जबकि, श्रीलंका के लिेए 12 एकदिवसीय मैचों में उनके बल्ले से 180 रन निकले और उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा। वहीं, 57 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 2280 रन बनाए जबकि 31 लिस्ट ए मैचों में  वह 564 रन बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें