फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: श्रीलंका टीम में कोरोना का कहर, बल्लेबाजी कोच के बाद एक और संक्रमित

Fri, 09 Jul 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

  • भारत-श्रीलंका वन-डे सीरीज पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा
  • कोच ग्रांट फ्लावर के बाद टीम के डेटा विश्लेषक कोरोना से संक्रमित
  • 13 जुलाई से है वन-डे सीरीज
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका वन-डे सीरीज पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। कोच ग्रांट फ्लावर के संक्रमित होने बाद श्रीलंकाई टीम में शुक्रवार को एक और मामला सामने आया है। दरअसल, टीम के डेटा विश्लेषक जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिन पाए गए हैं। बता दें कि गुरुवार को श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इंग्लैंड से लौटते ही बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर समेत श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। आरटी-पीसीआर टेस्ट में ग्रांट फ्लावर कोरोना से संक्रमित पाए गए। बता दें कि इंग्लैंड से लौटने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को घर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इन खिलाड़ियों को कोलंबो के होटल में रखा गया था। बावजूद टीम से संक्रमण की खबरें आ रही हैं। 

विज्ञापन

 


13 जुलाई से शुरू होगी वन-डे सीरीज
भारत के श्रीलंका दौरे पर तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर पांच भारतीय खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।

दासुन शनाका को मिलेगी टीम की कमान
भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में दासुन शनाका श्रीलंका टीम के कप्तान बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा कप्तान कुसल परेरा की छुट्टी होनी तय है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें