फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: वसूली कांड में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को ईडी भेजेगी समन

Fri, 09 Jul 2021 03:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए समन भेज सकता है। 
विज्ञापन
परमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजने की तैयारी में है। बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम अनिल वाजे से पूछताछ करने जेल भी जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से धन शोधन के एक मामले में जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ करने और बयान दर्ज करने की संभावना है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह मामला राज्य पुलिस विभाग में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत व वसूली गिरोह होने के उनके आरोप से संबद्ध है। इस मामले के तूल पकड़ने पर अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि 59 वर्षीय सिंह को मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष मुंबई में उपस्थिति होने के लिए तलब किया गया है और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीए) के वरिष्ठ अधिकारी सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बयान दर्ज कराने के लिए कुछ वक्त मांगा था। उन्होंने बताया कि सिंह की संलिप्तता वाले मामले की जांच के तहत उन्हें और देशमुख को कुछ समय पहले तलब किया गया था।
विज्ञापन


सिंह, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस होम गार्ड्स इकाई के महानिदेशक हैं। रिलायंस इंटस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाये जाने की घटना के बाद कई जांच शुरू होने पर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। वाहन से जिलेटिन (विस्फोटक सामग्री) की कुछ छड़ें बरामद हुई थी।

पूर्व गृह मंत्री देशमुख को ईडी ने तीन बार तलब किया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। कुछ दिन पहले उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख कर धन शोधन मामले में ईडी की किसी कठोर कार्रवाई से संरक्षण मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें