फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका-भारत के बीच एकमात्र टी20 मैच में टॉस की गड़बड़ी से हटा राज

Sat, 09 Sep 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट और थरंगा - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच हाल ही में हुए एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में टॉस को लेकर हुए विवाद पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सफाई दी है। एसएलसी ने स्पष्ट किया है कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने सही कॉल किया था कि टॉस भारत ने जीता था।
विज्ञापन


बता दें कि एंडी पायक्रॉफ्ट और प्रेजेंटर मुरली कार्तिक पर आरोप लगे थे कि दोनों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और इसी वजह से टॉस का फैसला गलत दिया गया। हालांकि, यह पता चला है कि स्टेडियम में कार्तिक और पायक्रॉफ्ट के बीच किसी तरह की कोई उलझन नहीं थी।

#SLvInd T20I: Match Referee Andy PYCROFT called it correctly - "Heads India". Watch the video pic.twitter.com/tsYTHv8UCC— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) September 8, 2017
विज्ञापन



(श्रीलंका क्रिकेट ने ट्वीट करके इस मामले पर सफाई दी। एसएलसी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने सही कहा था- हेड्स भारत। वीडियो देखिए')

क्रिकेट ऐज को श्रीलंका क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'हम पुष्टि करते हैं कि एंडी पायक्रॉफ्ट ने बिलकुल सही कहा था। हमने ऑडियो की जांच की और कप्तानों से भी पूछा। पायक्रॉफ्ट इसलिए उलझे हुए नजर आए क्योंकि आईसीसी के मुताबिक विराट को पहले उन्हें फैसला बताना था कि वो गेंदबाजी करेंगे या फिर बल्लेबाजी। मगर कार्तिक ने सीधे उनका इंटरव्यू ले लिया।'

ये भी पढ़ें : टी20 मैच में हुई बड़ी गड़बड़ी, टीम इंडिया ने नहीं जीता था टॉस

हालांकि, फुटेज देखने पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है और लोगों का मानना ये भी है कि श्रीलंका क्रिकेट विदेशी रेफरी और प्रेजेंटर्स की गलतियों को छुपा रहा है और बीसीसीआई को भी खुश कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें