फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: मुश्किलों में सनराइजर्स हैदराबाद का यह स्टार, मशहूर मॉडल की आत्महत्या मामले में पुलिस ने भेजा समन

Wed, 21 Feb 2024 12:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को तानिया की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह है। पुलिस तानिया के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इस दौरान अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्रहवें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में फंस गए हैं। अभिषेक शर्मा को सूरत की मॉडल तानिया सिंह के आत्महत्या मामले के संबंध में स्थानीय पुलिस से समन मिला है। तानिया फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रही थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय तानिया मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी। वह फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर ररही थीं। उन्होंने अपने अपार्टमेंट की छत से लटककर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस को तानिया की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह है। पुलिस तानिया के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इस दौरान अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है।

तानिया के दोस्त थे अभिषेक: रिपोर्ट
कथित तौर पर अभिषेक का नाम ही तानिया की आखिरी डायल सूची में था। प्रारंभिक विवरण से पता चलता है कि तानिया और अभिषेक के बीच लंबे समय से कोई वास्तविक संपर्क नहीं था। हालांकि, दोनों लंबे समय से दोस्त थे। इस कारण पुलिस ने अभिषेक को सामान्य पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर
अभिषेक के आईपीएल करियर की बात करें तो इस ऑलराउंडर ने लीग में अब तक 47 मैच खेले हैं। उन्होंने 137.38 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 75 रन है। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में नौ विकेट भी झटके हैं। अभिषेक हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में तमिलनाडु के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए एक ओवर में पांच छक्के लगाए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें