आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए क्रिकेटर्स श्रीसंत और चंदीला से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले उनके हाव-भाव और मानसिक स्थिति को समझा और फिर उसी तरीके से उनसे पूछताछ की।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीसंत भावुक इंसान है। उसने एक मुद्दे पर खुलकर बात की। पुलिस ने उसे पहले भावुक किया।
सीनियर पुलिस अधिकारियों ने पहले उसे कुर्सी पर बैठाया, फिर चाय पिलाई और बिस्कुट खिलाए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह इंटरनेशनल खिलाड़ी है और उसे उसी तरह बात करनी चाहिए। उसके बाद श्रीसंत ने फिक्सिंग के सारे राज उगल दिए और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
वहीं, अजीत चंदीला श्रीसंत के ठीक उलट है। शुरुआती दो दिन में पुलिस ने उससे प्यार से बात की, मगर उसने कुछ नहीं बताया। उसके बाद उसके साथ सख्ती की गई। उसके बाद उसने राज उगले।
दूसरी तरफ अंकित चव्हाण ने पुलिस ने जो सवाल पूछे उसने आसानी से जवाब दे दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंकित ने पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग किया।