फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंगः विंदू के बाद हवाला कारोबारी भी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2013 06:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के अभिनेता विंदू दारा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने विंदू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद विंदू को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 24 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वहीं श्रीसंत समेत गिरफ्तार तीनों क्रिकेटरों को आज दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।

दूसरी ओर, अल्पेश पटेल नाम के एक हवाला कारोबारी को भी आज गिरफ्तार किया गया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह सभी बुकीज के संपर्क में था। उसके पास से एक करोड़ 28 लाख रुपये भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रख्यात पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को बुकी रमेश व्यास से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बुकी रमेश व्यास पहले ही स्पॉट फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार है।

सुप्रीम कोर्ट का आईपीएल पर रोक से इनकार

आईपीएल मैच में दिखे थे विंदू
विंदू 5 मई को मुंबई में हुए आईपीएल मैच देखने पहुंचे। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के रोमांच के बीच स्टेडियम में विंदू और चेन्नई के कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी के साथ बैठे नजर आए।

'फिक्सिंग रोकने का काम पुलिस का, हमारा नहीं'

मैच के दौरान विंदू ने साक्षी के साथ मैच के रोमांच का भरपूर लुत्फ उठाया। मैच के बाद कैमरे की नजर में चढ़े विंदू ने बाद में बताया था कि उस रात मुझे ढेरों फोन कॉल्स आए। मुझे इसका वाकई में अंदाजा नहीं था कि साक्षी संग मैच देखने का फायदा मुझे मिलेगा। उस दिन विंदु लगातार टीवी पर चीयर करते नजर आए।

इससे पूर्व चेन्नई में 6 अप्रैल को चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबले के दौरान भी विंदु स्टेडियम में मौजूद थे और साक्षी संग दिखे थे। हालांकि धोनी व टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मामले में धोनी व उनकी टीम का कुछ भी लेना-देना नहीं है।

बकौल विंदू, उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिकान की ओर से निमंत्रित किया गया था। जब वह मैच देखने पहुंचे तो वहां मौजूद साक्षी धोनी ने उन्हें अपने पास बुला लिया। गुरुनाथ मयप्पन बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद हैं और उनके ही बुलावे पर मैच देखने गए थे।

विंदू और साक्षी का परिचय बहुत पुराना नहीं है। दोनों की मुलाकात पिछले साल आईपीएल फाइनल के दौरान हुई थी। विंदू कलर्स पर प्रसारित बिग बॉस के विजेता रहे हैं।

इससे पहले आज आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार तीन क्रिकेटरों समेत 11 बुकीज की दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया है। सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस श्रीसंत और अन्य आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।

अन्य आरोपियों की रिमांड आज खत्म
श्रीसंत, अजीत चंडीला, अंकित चव्हाण और 11 बुकीज की आज पांच दिन की रिमांड खत्म हो गई है। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। यह उसी वक्त तय किया जाएगा कि आरोपियों को फिर से रिमांड पर लिया जाए या नहीं।
विज्ञापन


हालांकि माना जा रहा है कि पुलिस कुछ आरोपियों को फिर से रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें