फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सिंबल केसः दिनाकरन से जुड़ा हवाला ऑपरेटर दिल्ली एयरपोर्ट पर अरेस्ट

Fri, 28 Apr 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरन
विज्ञापन
एआईएडीएमके के चुनावी चिन्ह को लेकर घपलेबाजी के मामले में नई-नई परतें खुल रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक हवाला ऑपरेटर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस शख्स का विवादों में आए टीटीवी दिनाकरन से लिंक है। इससे पहले शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन से पूछताछ को लेकर मामला गरमाया हुआ है।
विज्ञापन

  Delhi police has detained a Hawala operator from Delhi airport, in connection with TTV Dinakaran 'Two leaves' symbol bribery case: Sources — ANI (@ANI_news) April 28, 2017
दरअसल, घूस देने के आरोप में घिरे शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को चेन्नई भेज दिया गया है। उनके साथ दिल्ली क्राइम ब्रांच भी पूछताछ के लिए चेन्नई रवाना हुई। इससे पहले वे कई दिनों से दिल्ली क्राइम ब्रांच के सवालों के जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने बुधवार को सीबीआई की कोर्ट से उन्हें पुलिस हिरासत में 7 दिन की मांग की थी। साथ ही उन्हें चेन्नई ले जाने को कहा। गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगा था।

पुलिस ने बताया कि दिनाकरन ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने सुकेश को इसके लिए कोई पैसा दिया है। सोमवार को चाणक्यपुरी में क्राइम ब्रांच इंटर स्टेट सेल के कार्यालय में दिनाकरन से कई घंटे पूछताछ की गई। उन्हें सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कार्यालय लाया गया और मंगलवार सुबह 12 बजकर 40 मिनट तक उनसे पूछताछ हुई। 

पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास दिनाकरन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के पास दिनाकरन और सुकेश के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। दिनाकरन को आज शाम 5 बजे भी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है, आज उसे अदालत में पेश किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें